तिंगजपुर में तेजा दशमी का उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह 12 बजे कालोनी स्थित कालाजी महाराज के मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। डीजे और ढोल की धुन पर तेजाजी महाराज के निशान एवं ध्वज यात्रा गांव में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष नृत्य करते हुए शामिल हुए। ग्रामवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।