Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 1, 2025
एमजीएम अस्पताल के आसपास सोमवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 2:00 मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मरीजों और परिजनों को अस्पताल आने-जाने में परेशानी हो रही थी।