Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 6, 2025
मानगो नगर निगम चुनाव का संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को एनएच-33 स्थित एक होटल में 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समिति ने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में असंवैधानिक तरीके से नगर निगम का गठन व चुनाव प्रक्रिया चलाई जा रही है। समिति ने चेतावनी दी कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए आम सभा बुलाई जाएगी।