रविवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में डीआईजी सहारनपुर के निर्देशन में नशे के खिलाफ आपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान के दौरान अब तक शामली जिले में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए करीब ₹14 लाख से अधिक कीमत के अवैध नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।