शाजापुर। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे काछीवाड़ा में राज योगी उम्र 21 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक बस स्टैंड पर चूड़ी और खिलौने की दुकान संचालित करता था। दोपहर में वह दुकान से नहाने के लिए घर आया था और इस दौरान उसने फांसी लगा ली। मृतक की बुआ हेमलता ने जानकारी देते हुए बताया।