सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ी में बुधवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजगढ़ से खेती करने आए राम भरोसे का 8 वर्षीय बेटा रघुवीर अवैध खनन से बने गड्ढे में डूब गया। घटना उस समय हुई जब राम भरोसे अपने खेत की ओर जा रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि उनका बेटा रघुवीर उनके पीछे आ रहा है। खेलते-खेलते रघुवीर गड्ढे में गिर गया।