झारखंड में लगातार गिरती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी कार्यशैली के विरोध में गुरुवार को 12 बजे को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कोडरमा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने किया।