कोलारामपुर गांव में सोई अवस्था में एक विशालित जंतु ने महिला को काट लिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती गई,लेकिन परिजन उसे दो दिन तक ओझा गुनी के पास घूमते रहे। झाड़ फूंक के चक्कर में 2 दिन में महिला की मौत हो गई। आज मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ। मृतक कोलारामपुर गांव के रहने वाले चिंटू राय की पत्नी जमुना देवी थी।