मधेपुर प्रखंड के भीठ-भगवानपुर गांव निवासी दिवाकर झा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि दिवाकर झा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। इससे पहले वे भाजपा में मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सफलतापूर्वक काम कर चुके हैं।