हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन कलेक्ट्रेट के सामने स्वामी विवेकानंद रंगमच सेवा समिति की ओर से 60 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कुंभकरण व मेघनाथ के भी 50-50 फीट के पुतले जलाए जाएंगे। समिति सचिव मानव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को भगवान श्री रामचंद्र जी के राजतिलक के बाद रामलीला का समापन किया जाएगा।