अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पश्चिमी सिंहभूम जिला द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर टाटा कॉलेज चाईबासा बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉल में खेलो भारत के माध्यम से पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गीता कोड़ा रहीं। गीता कोड़ा ने कहा कि खेल के माध्यम से ही भारत का नाम हो रहा है, इसलिए हर खेल के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।