क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा गुरूवार को शाम 6 बजे ईसागढ़ तहसील के ग्राम मढी महिदपुर में 33/11 नवीन उप केन्द्र लागत 1 करोड़ 96 लाख रूपये की राशि का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र मढी महिदपुर के निर्माण कार्य लागत राशि रूपये 65 लाख का लोकार्पण किया।