कलेक्ट्रेट में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में प्रमुख चिकित्सा, शिक्षा की नोडल अपर्णा यू की मौजूदगी रही। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए जिनको आधुनिक खेती के बारे में अवगत कराया गया। कन्नौज के कलेक्ट्रेट में किसानों के लिए आधुनिक खेती से जुड़े कैंप में जानकारी भी दी गई।