सीकर जिले की फतेहपुर सदर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिक से दुष्कर्म की आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की ओर से 30 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने के आरोपी युवक विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।