विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के झुंड ने नागी ढोठवा टोला में प्रदीप मुर्मू और अजय मुर्मू के मिट्टी के घरों को तोड़कर,घर मे रखे अनाज को चट कर दिया और घर मे रखे सामानों को नुकसान पहुंचाया। जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। ग्रामीण रतजगा करने के लिए विवश हैं।