रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए एक 'असंवैधानिक विधेयक' के विरोध में पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति के अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने किया।