मनेर में तीन दिनों पूर्व एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। घटना की जानकारी के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मनेर पहुंचे। उसके बाद मृतका बच्ची के परिवार वालों से मिलकर हाल जाना। मृतक बच्ची के तस्वीर पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रविवार की रात 8:11 के करीब मनेर पहुंचे।