देवरा पंचायत की महिला मंडल जखौली ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे गांव जखौली में प्रधान रोशनी भारद्वाज की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मंडल की महिलाओ ने शिव मंदिर परिसर सहित आस पास सफाई की। रोशनी भारद्वाज ने कहा कि समय समय पर महिला मंडल द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाता है,ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ रह सके।