बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बुधवार दोपहर पाइन में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सतीश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारीनुसार शुभम बुधवार को दोपहर के समय गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ पास के पाइन में नहाने गया था। पाइन की गहराई का अंदाजा न होने