दुबहड़ थाने के नवागत थानाध्यक्ष अजय पाल ने रविवार दोपहर 2 बजे पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनना और उनका जल्द से जल्द समाधान करना है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और कानून का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की मित्र है।