छावनी थाना क्षेत्र के सेवारा लाला के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई है । सोमवार को सुबह 8:00 बजे हुये इस हादसे में कुल 14 बच्चे घायल हुए हैं ।जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मदद कर इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।