बता दे की पोला पर्व के दूसरे दिन नारबोद पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर पहले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता था। लेकिन अब नारबोद पर्व विलुप्ति की ओर जा रहा है। जिसको सहेजने और बचाए रखने के लिए युवा कुश्ती खिलाड़ी धमतरी के द्वारा नारबोद के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया है। आज कुश्ती का शुभारंभ धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया।