मुफस्सिल पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर रविवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पहलने आरोपीयों का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। गिरफ्तार आरोपी में एक महिला आरोपी है जो नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी 41 वर्षीय पिंकी देवी है।वहीं दूसरा पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार निवासी 21 वर्षीय इरफान अंसारी है।