नानपारा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। अजय कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मोहम्मद फैजान भी निर्विरोध लेखा परीक्षक बने हैं। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने 65 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक दुबे को 44 वोट मिले।