दारू बाजार के पास मंगलवार को एक बोलेरो ने एक बच्ची को धक्का मार दिया। इससे वह घायल हो गई। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को उसकी मां के साथ उसी बोलेरो से अस्पताल भेज दिया। बच्ची का इलाज क्षितिज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। घायल बच्ची टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के मंगरपट्टा गांव की है। बच्ची अपने मां के साथ आई हुई थी।