अहियापुर गांव से पुलिस ने शनिवार सुबह 9 बजे कुटौत ग्राम कचहरी के सरपंच बबलू सिंह को गिरफ्तार किया। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार और एसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर सरपंच को उसके घर के दालान से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को भूमि विवाद को लेकर सरपंच और उसके भाई अरुण सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे।