Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 11, 2025
बीजेपी ने गुरुवार को जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच और नगड़ी में रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। डीसी कार्यालय में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।