बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी कल गुरुवार को मनाया जाएगा। स्थानीय मोहरी पठार स्थित दशहरा मैदान नई कृषि उपज मंडी परिसर में 55 फीट ऊंचे रावण, 31 फुट ऊंचे कुंभकरण,15 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। बुधवार को शाम 6 बजे उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री शक्ति राव देशराज सिंह दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी ने दी।