भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन पर सोमवार की पूर्वाह्न 8:15 पर नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम सुप्रसिद्ध महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। विशाल शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक एवं हवन संपन्न हुआ। उक्त मौके पर भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।