सोमवार की शाम थांदला सिविल अस्पताल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। आज मंगलवार की शाम 5 बजे उक्त व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 75 वर्षीय एक बुजुर्ग थांदला के शासकीय अस्पताल परिसर के बाहर बीमार अवस्था में बैठा था। उस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है।