बड़सर विधानसभा क्षेत्र गांव तुखानी से संबंध रखने वाले इंजीनियर राजेश बन्याल को प्रदेश सरकार द्वारा हिमुडा का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। जिसकी अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को करीब 10:00 बजे की गई है। जिसके चलते बड़सर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजेश बन्याल शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे हैं।