छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार की देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर हालचाल जाना और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। शुक्रवार की रात 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योग दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने के लिए रायपुर से अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे।