आगरा में यमुना बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए बल्केश्वर आईटीआई कॉलेज में शरणालय बनाया गया, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, मंडलायुक्त शैलेन्द्र सिंह व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंचे। मंत्री ने कहा प्रशासन ने भोजन, दूध व अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की है। समाजसेवी संगठन भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।