बेटमा के काली बिल्लोद क्षेत्र में गणेश नगर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। नायब तहसीलदार निधि राजपूत ने कॉलोनी में जाकर निर्माण कार्य बंद करवाया। उन्हें देख भागे बिल्डर भाग खड़े हुए। सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि मलखान सिंह लगातार अवैध कॉलोनी काट रहे हैं। अब प्रशासन अवैध कालोनी काटने वाले मलखान सिंह की भूमिका की जांच में जुटा है।