Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 5, 2025
टेल्को कंपनी में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। शुक्रवार 6:00 बजे मिली जानकारी से गालुडीह के नामदा बस्ती निवासी गोपाल कृष्ण सिंह ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि टेल्को निवासी जगदंबा सिंह और उनकी पत्नी वंदना देवी ने जनवरी 2023 से जनवरी 2025 तक किस्तों में राशि ली, पर न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए।