सिविल अस्पताल पाटन में शनिवार दोपहर 12:00 बजे आशा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर का सम्मान किया गया साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। पाटन बी एम ओ आदर्श बिश्नोई के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने गीत भी गाए।