कलेक्टर केदार सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के खन्नौधि निवासी एक व्यक्ति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने बताया है कि रामकिशोर त्रिपाठी निवासी खन्नौधि को उपचार हेतु 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। बता दें कि काफी दिनों से बीमारी से झूझ रहे रामकिशोर त्रिपाठी ने अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष रखा था।