सिवैसिंहपुर में मंगलवार की सुबह करीब 5.02 बजे सर्पदंश से धर्मेंद्र पासवान के एकलौता पुत्र आदेश पासवान की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालक अपने दरवाजे पर खेल रहा था, इसी दौरान वह सर्पदंश का शिकार हो गया। स्थानीय सीएससी में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।