गंगा नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। कटोरी अनुमंडल और विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र में गंगा व वाया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी दी कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।