Download Now Banner

This browser does not support the video element.

बाढ़: बाढ़ में नशाखुरानी गिरोह ने दिल्ली से आ रही महिला को शिकार बनाकर जेवर और नकदी लूटी

Barh, Patna | Aug 22, 2025
बाढ़ अनुमंडल के कल्याणपुर पंचायत की एक महिला नशाखुरानी गिरोह के हत्थे चढ़ गई। दिल्ली से बाढ़ आ रही इस महिला को ट्रेन में बेहोश कर लुटेरों ने गले, नाक और कान के कीमती जेवरात के साथ 13 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे ट्रेन के बाढ़ पहुंचने के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us