भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों के अंतर्गत भानपुरा मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भानपुरा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद् वधवा, अभिषेक ल मांदलिया, महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।