नाचन उपमंडल के जंगमबाग क्षेत्र में भू-स्खलन से बड़ा हादसा हो गया। दो मकानों पर मलबा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं, जबकि एक स्कूटर सवार की भी मलबे में दबकर मौत हो गई।बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दोपहर 1 बजे जानकारी साझा करते हुए इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ा