बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में पशुपालन विभाग की मंत्री रेणु देवी रविवार को अररिया पहुंची। जहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री रेणु देवी जोकीहाट के सोहन्दर हाट में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए अररिया पहुंची।