लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत उतका गांव निवासी 59 वर्षीय किसान यशवंत मिंज की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। जानकारी के अनुसार यशवंत मिंज सोमवार को सुबह अपने धान के खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने पहुंचे। इस दौरान उन्हें खेत में मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर झुलस कर काला पड़ गया था