हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस वर्ष का राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस “आर्यभट्ट से गगनयानः प्राचीन ज्ञान से असीम संभावनाओं तक” थीम पर आधारित रहा। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।