बुरहानपुर शहर का पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार शाम 4 बजे नगर निगम टीम ने खंडवा रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख की प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया है। निगम अफसरों ने बताया कि यह पॉलीथिन गुजरात से बुरहानपुर आइ थी जो दो व्यापारियों की थी। एक महाराष्ट्र का व्यापारी भी शामिल।