रविवार को 5 बजे नौतनवा कस्बे में हरितालिका तीज पर रविवार को गोरखा समाज की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न नेपाली गीतों पर नृत्य कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। देर शाम तक महिलाओं की टोली खूब थिरकी और भगवान शिव एवं मां पार्वती की अराधना कर पति के दीर्घायु की कामना किया।