अररिया जिले में 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार से सदर अस्पताल परिसर में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में धरना जारी है। सेवा प्रदाता कंपनी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड पर श्रम कानूनों के उल्लंघन, पीएफ समय पर न काटने, और कर्मचारियों के साथ अन्याय करने के आरोप लगाए गए हैं।