खनन पट्टाधारकों के सिक्योरिटी पेपरों में हेराफेरी कर फर्जी रॉयल्टी का बड़ा खुलासा हुआ। खनिज कारोबारी रामकिशोर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की। आरोप है कि गिरोह नकली रॉयल्टी बनाकर सरकारी निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये हड़प रहा था। पुलिस सर्विलांस, साइबर और कबरई थाना टीम द्वारा जांच की जा रही है।