शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमी गाँव की रहने वाली इंदु देवी, पति जगदीश रविदास को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि इंदु देवी के विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।